Header Ads Widget

Room Heater is Most Important in Winter Season

 

     अच्छे रुम हीटर की खरीदारी कैसे करें

 

तरह-तरह के नए फीचर्स के साथ उपलब्ध रुम हीटर में से, अच्छे रुम हीटर की खरीदारी कैसे करें ? जानने के लिए उन फीचर्स की उपयोगिता और विशेषताओं के बारे में जानना जरुरी है।

अच्छे रुम हीटर की खरीदारी कैसे करें ? 

बाजार में आजकल तरह-तरह के नए फीचर्स के साथ रुम हीटर उपलब्ध हैं, जिनमें से कुछ फीचर्स बचत के दृष्टिकोण से जरुरी होते हैं, जबकि कुछ फीचर्स बचत से सम्बंधित न होकर, सुविधाओं से जुड़े होते हैं।

यहाँ पर हम उपरोक्त दोनों फीचर्स पर चर्चा करेंगें, ताकि बचत के साथ-साथ, आप अपनी आवश्यकता के अनुसार के उन फीचर्स का भी लाभ उठा सकें।

 अच्छे रुम हीटर की खरीदारी कैसे करें :

1. हीटर के प्रकार –

फीचर्स और तकनीकी (technology) को ध्यान में रखते हुए, बाजार में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के रुम हीटर को, मूल रुप से निम्न तीन प्रकार से बांटा जा सकता है –

  1. कन्वेक्शन (Convection)
  2. रेडिएंट (radiant)
  3. आयल फील्ड (oil field) 

A. कन्वेक्शन रु हीटर (Convection room Heater) 

इसमें लगे हीटिंग क्वॉयल (रॉड) से हवा गर्म होकर कमरा गर्म होता है। इसमें निम्न खूबियाँ होती हैं – 

a. यह रुम हीटर पंखे और बिना पंखे, दोनों मॉडलों में आता है।

b. कन्वेक्शन हीटर कमरा तेजी से गर्म करता है तथा बंद करने के बाद भी, कमरा देर तक गर्म रहता है।

c. गर्मी के दिनों में, इसके पंखे वाले मॉडल को सिर्फ पंखे की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

d. इसमें बिजली की खपत अपेक्षाकृत कम होती है। 

d. यह बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं होता है। 

e. इनकी कीमत लगभग रु.1000/- से 2500/- के बीच होती है। 

B. रेडिएंट रु हीटर (radiant room heater)

यह रुम हीटर इंफ्रारेड टेक्नोलॉजी पर कार्य करता है। इसमें निम्न खूबियाँ होती हैं –

a. इसमें आस-पास की हवा गर्म न होकर, नजदीक की वस्तुएँ गर्म होती हैं, जिसकी वजह से यह छोटी जगह या कम लोगों के लिए ठीक होता है। 

b. इससे जितनी तेजी के साथ गर्मी मिलती है, बंद करने के बाद, उतने ही तेजी से गर्माहट ख़त्म हो जाती है। 

c. इनमें बिजली की खपत अपेक्षाकृत कम होती है। 

d. ये हीटर बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं होते हैं। 

e. इनकी कीमत लगभग रु.1000/- से 3000/- के बीच होती है।

 

 



अच्छे रुम हीटर की खरीदारी कैसे करें :  

C. आयल फिल्ड रुम हीटर (oil field room heater) 

इस रुम हीटर में हीटिंग क्वॉयल, तेल में डूबे रहते हैं। इसमें निम्न खूबियाँ होती हैं –  

a. आयल फिल्ड हीटर, कम बिजली खर्च में, बड़ी जगहों को गर्म रखने के लिए, उपयुक्त तथा सुरक्षित रुम हीटर हैं। 

b. इससे कमरे में गर्मी का फैलाव, हवा के गर्म होने से होता है। इससे कमरा धीरे-धीरे गर्म होता है और देर तक गर्म रहता है। 

c. इनकी लाइफ लम्बी होती है और ये शांतिपूर्वक काम करते हैं। 

d. ये हीटर बच्चों के लिए सुरक्षित होते हैं। 

e. परन्तु ये महंगे होते हैं। इनकी कीमत लगभग रु.10,000/- से 15,000/- के बीच होती है।

2. अच्छे रुम हीटर की खरीदारी के समय, ध्यान देने वाली बातें –

A. आवश्यक फीचर्स

1. कमरे के तापमान को नियंत्रित (control) करने के लिए, रुम हीटर में लगा ऑटोमेटिक ऑन-ऑफ थर्मल कट ऑफ स्विच, स्वास्थ्य तथा आर्थिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होता है। इससे कमरा आवश्यकता से अधिक गर्म नहीं हो पाता है तथा अनावश्यक बिजली के खर्च से भी बचत होती है। 

2. रुम हीटर में पर्याप्त लम्बाई का तार, एक्सटेंशन का खर्च बचाता है तथा दुर्घटना की संभावना को कम करता है। 

3. हीटर के टेढ़ा होने या गिरने की स्थिति में, सुरक्षा की दृष्टिकोण से, ऑटोमेटिक ऑन-ऑफ स्विच, महत्वपूर्ण होता है।

B. सुविधाजनक फीचर्स

1. हीटर के बेस को स्थिर रखते हुए, उसके आउटलेट वेंट को चारो तरफ एडजेस्ट करने की सुविधा से युक्त हीटर, प्रयोग में सुविधाजनक होता है। 

2. पंखा लगे रुम हीटर में, स्पीड कंट्रोल करने का स्विच, उसे अपनी इच्छानुसार प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करता है। 

3. कमरे में पावर सॉकेट की सुविधा न होने पर, 1000 watt से कम का रुम हीटर, शार्ट सर्किट से बचाता है। 

4. आयल फिल्ड रुम हीटर लेते समय यह ध्यान देना चाहिए कि उसमें कैस्टर व्हील लगा है या नहीं ? क्योंकि इस रुम हीटर का वजन ज्यादा होने के बावजूद, कैस्टर व्हील की वजह से, इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में आसानी होती है।

 


 

 

अच्छे रुम हीटर की खरीदारी कैसे करें : 

C. बचत सम्बंधित फीचर्स

1. किसी कमरे के लिए, कितने वॉट का रुम हीटर लेना है यह जानने के लिए, जितने स्क्वायर फ़ीट का कमरा हो, उसमें 10 का गुणा करने पर जो अंक आए, उतने वॉट का रुम हीटर, उस कमरे के लिए पर्याप्त होता है। 

2. ऑटो थर्मल कट ऑफ फीचर से कमरा आवश्यकता से अधिक गर्म नहीं हो पाता है तथा अनावश्यक बिजली के खर्च से भी बचत होती है। 

3. किसी भी कंपनी का रुम हीटर लेने से पहले यह सुनिश्चित करना जरुरी है कि उसकी सर्विस की सुविधा आपके आस-पास उपलब्ध है या नहीं।  

रुम हीटर की खरीदारी से पहले ली गयी, यह थोड़ी सी सावधानी, आपको सालों-साल संतुष्टि प्रदान करेगी।

खरीदारी के अंतर्गत कम बजट में, अच्छी गुणवत्ता व विशेषताओं वाले, अच्छे प्रोडक्ट चुनने में हम आपकी मदद करते हैं। अच्छे सामानों को, खरीदारी के अंतर्गत शामिल करने का उद्देश्य, अनावश्यक खर्च से बचते हुए अपने को आर्थिक रुप से सुदृढ़ करने से है। 


 

 

अच्छे रुम हीटर की खरीदारी कैसे करें : 

यह पोस्ट, अच्छे रुम हीटर की खरीदारी कैसे करेंआपको कैसा लगाकृपया कमेंट करके हमें बताएं।

इस ब्लॉग पर आने वाली सभी नयी पोस्ट, अपने ईमेल पर पाने के लिए अपना ईमेल एड्रेस दर्ज करें। 

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है, तो कृपया अपने मित्रों को इसे अवश्य शेयर करें।

 

 

 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ